नए डस्टबिन लगने से स्वच्छता को मिलेगी मजबूती: गामा
देहरादून। नगर निगम के वार्डों में विभिन्न जगहों पर रखे बड़े डस्टबिन अब खाली करने के लिए ट्रांसफर स्टेशन नहीं भेजे जाएंगे। व्यवस्था में बदलाव करते हुए इनकी जगह निगम से अनुबंधित चैन्नई एमएसडब्लयू कंपनी ने ऐसे डस्टबिन लगवाने शुरू कर दिए हैं। जिन्हें मौके पर ही डंपर प्लेसर में खाली कर दिया जाएगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने मंगलवार को जीएमएस रोड पर नई तकनीक पर आधारित डस्टबिन्स का शुभारंभ किया। कंपनी के प्रबंधक एहसान सेफी और जय बालाजी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत कंपनी ने वार्डों में नई तकनीक पर आधारित डस्टबिन लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।
