एनएसएस शिविरों से जागरूक कर रहे स्वयंसेवी
विकासनगर
पछुवादून से जौनसार बावर क्षेत्र तक चल रहे एनएसएस शिविरों में स्वयंसेवी छात्र लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। छात्र गांव-गांव में सफाई अभियान के साथ क्षेत्रवासियों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक भी कर रहे हैं। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर की एनएसएस इकाई ने हरबर्टपुर पांवटा रोड किनारे सफाई अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने गंदगी को साफ करने के साथ क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। अभियान में कार्यक्रम अधिकारी केपी सती, सुनीता, आरती, ममता, विशाल, अमित आदि शामिल रहे। वहीं, राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर की एनएसएस इकाई का विशेष शिविर रविवार को प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मंजू मोंघा और अमित महेन्द्रु ने शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एनएसएस के महत्व से अवगत कराते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. राखी डिमरी, निरंजन प्रजापति, मनमोहन, आरएस केष्टवाल, चैतराम, सचिन, राहुल, साक्षी, रूबिया, मीनाक्षी, सरोज, मुस्कान आदि मौजूद रहे। उधर, राइंका पंजीटीलानी की एनएसएस इकाई ने रविवार को कोठा गांव में जन संपर्क कर ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। दोपहर के समय गांव के ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं को सामुहिक भोज भी कराया। इस मौके पर टीकम सिंह, प्रीतम सिंह, सुनील, नारायण सिंह, कल सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। राइंका होरावाला की एनएसएस इकाई ने भी रविवार को विद्यालय परिसर की सफाई की। अभियान में संगीता चमोली, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
निखिल और मुस्कान चुने गये सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में रविवार को एनएसएस का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने स्वयंसेवी छात्रों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निखिल और मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी चुना गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गुलाब सिंह, प्रधानाचार्य उदयराज सिंह, दीप शिखा, रिताशा, वैष्णवी, अर्पिता, हरीश, रोहन, मुकुल, अभय, महावीर, कमल, विजय, शुभम आदि मौजूद रहे।
