कृषकों को कृषि और पुशपालन की योजनाओं की जानकारी दी

श्रीनगर गढ़वाल। कृषि विभाग खिर्सू द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के गांव नौगांव में किसानों एवं कृषि एवं पुशपालन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित भूमि संरक्षण संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में किसान भागीदारी प्राथमिक हमारी एवं फसल बीमा पाठशाला के तहत विभाग के बीटीएम भारतभूषण भट्ट एवं कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ओम प्रकाश साहू ने काश्तकारों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं फसल बीमा योजना की जानकारी दी। कहा कि उक्त योजना का लाभ लेकर काश्तकार फसलों का बीमा करा सकता है। जबकि क्रेडिट कार्ड के जरिए कृषि संबंधी ऋण विभाग से लेकर उन्नत कृषि कर सकता है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अजीत प्रताप सिंह ने पशु बीमा से लेकर संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान विभाग के धनवीर सिंह पंवार, रवि मुनेस ने भी उद्यान से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान गंगोत्री देवी ने नौगांव में उक्त पाठशाला का आयोजन करने पर सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया। कहा कि इस तरह से कार्यक्रम गांव स्तर पर होने चाहिए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिल सके। इस मौके पर 52 कृषकों किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *