श्रीनगर में आंचल की मॉडल डेयरी अनदेखी का शिकार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में दुग्ध विकास एवं दुग्ध पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ श्रीनगर की आंचल डेयरी परिसर में मॉडल डेयरी फार्म खोलने की योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। इस डेयरी फार्म के लिए पहले चरण में स्वीकृत करीब 30 लाख के बजट से अभी तक पूरा ढांचा भी खड़ा नहीं हो पाया है। दुग्ध विकास व दुग्ध उत्पादकों के प्रति बरती जा रही उदासीनता भी इसका कारण बनी है। श्रीनगर आंचल डेयरी परिसर में दो साल पहले दुग्ध विकास मंत्री रहे डा.धन सिंह रावत ने यहां पर मॉडल डेयरी फार्म का उद्घाटन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *