किसानों की आय बढ़ाने को लेकर हुई सहकारी संगोष्ठी

रुद्रपुर

किसानों की आय बढ़ाने के उददेश्य से इफ्को द्वारा जिला उद्योग केंद्र सभागार में जिला सहकारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरुवार को संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने किया। मुख्य अतिथि सक्सेना ने कहा कि किसानों की बेहतर फसल ही किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करती है। इसके लिए सावधानी के अलावा बेहतर दवाओं का छिडक़ाव करना चाहिए। इसके लिए इफ्को के उत्पाद कारगर हैं। बेहड़ ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग उचित मात्रा में करने से खेती और वातावरण सुरक्षित रहते हैं। इस दौरान किसानों ने गेहूं खरीद केंद्र लगाने, सरकार द्वारा घोषित बोनस देने और किसानों का 25 करोड़ बकाया गेहूं का भुगतान करने की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर राज्य विपणन प्रबंधक एनके सिरोही, क्षेत्रीय प्रबंधक अजय पाल सिंह, ठाकुर जगदीश सिंह, नंद चौधरी, रोहित मंडल, दीप नारायण मौर्य, जसविंदर सिंह, गोपाल सरकार, अरविंद सक्सेना, भगत सिंह, इंदरपाल सिंह, गोपाल सिंह नेगी, कृष्ण कुमार, पुनीत कुमार, लेखराज तनेजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *