स्वेज नहर में अटका जहाज, समुद्र में जाम

काहिरा

दुनिया के सबसे अहम जलमार्ग कहे जाने वाले स्वेज नहर में बड़ा कार्गो जहाज अटक गया है। कई कोशिशों के बाद भी इस जहाज को निकाला नहीं जा सका। इस घटना के बाद क्षेत्र में जहाजों का जाम लग गया है। जानकारों का कहना है कि रविवार या सोमवार तक जहाज का आजाद होना मुश्किल है। फिलहाल जहाज को बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।
करीब 400 मीटर लंबे और 2 हजार मैट्रिक टन वजनी होने के चलते जहाज को निकालने की प्रक्रिया और मुश्किल हो गई है। इस जहाज के अटकने से आम वस्तुओं के साथ-साथ तेल का सप्लाई भी अटक गई है। सेल्वेज मास्टर निक स्लोन कहते हैं कि अभी भी जहाज को आजाद कराने का मौका रविवार या सोमवार तक नहीं आएगा, जब टाइड अपने चरम पर होगा।
मामले की शुरुआत गुरुवार को हुई, जब 120 मील लंबी नहर के किनारे पर तेज हवाओं की वजह से रेत का गुबार उठा। यह नहर उत्तर में मेडिटेरेनियन से दक्षिण में लाल समुद्र को जोड़ती है। यह जलमार्ग संकरा है और ऐसे समय पर जब द्रश्यता बेहद कम हो जाती है, तो रास्ते का पता लगाना भी मुश्किल होता है। जैसे-जैसे हवा धूल के साथ 46 मील प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंची, तो क्रू ने जहाज पर नियंत्रण खो दिया और रेतीले किनारे पर पहुंच गया। विश्व का 12 फीसदी कारोबार इस नहर के जरिए होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *