चैक चैराहों पर आज सजेगी होलिका, शाम को होगा दहन
सिरसा
फाल्गुन के अंतिम दिन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर रविवार को होलिका दहन होगा। होली पर्व को लेकर शाम को चैक चैराहे पर होलिका सजाई जाएगी। होलिका में प्रहलाद भक्त के रूप में लाल झंडी को भी स्थापित किया जाएगा। महिलाएं गोबर के बड़कुलों की मालाएं बनाकर होलिका पर अर्पित करेंगी। इसी के साथ महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर पूजा करेंगी। इस बार होलिका दहन का मुहूर्त शाम सात बजे से अर्धरात्रि 12रू39 बजे तक होगा। होलिका पूजन में गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाते हैं। इसके साथ ही फूलों की माला, रोली, फूल, कच्चा सूत, हल्दी, मूंग, मीठे बताशे, गुलाल, रंग, सात प्रकार के अनाज, गेहूं की बालियां, होली पर बनने वाले पकवान, मिष्ठान आदि के साथ होलिका का पूजन किया जाता है।
