चौधरी शुगर मिल मामले में मरयम नवाज की जमानत रद कराने हाईकोर्ट पहुंचा एनएबी

लाहौर

चौधरी शुगर मिल मामले में जमानत पर चल रहीं मरयम नवाज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने उनकी जमानत रद कराने के लिए लाहौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एनएबी ने कहा है कि इस मामले में सुनवाई के दौरान उपस्थित ना होकर मरयम जांच में बाधा डाल रही हैं।
एनएबी ने आरोप लगाया कि मरयम इस तरह की रणनीति अपनाकर जनता के बीच यह
धारणा मजबूत कर रही हैं कि सरकारी जांच एजेंसियां निष्क्रिय हैं। भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने कहा कि जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ना केवल सरकारी संस्थानों पर हमले जारी रखे बल्कि झूठे आरोप लगाए। इतना ही नहीं वह सरकार विरोधी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देती रहीं।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून समाचार पत्र के मुताबिक मरयम नवाज की जमानत रद करने संबंधी याचिका पर लाहौर हाई कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। हाई कोर्ट ने चैधरी शुगर मिल मामले में चार नवंबर 2019 को मरयम नवाज को जमानत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *