300 लोग विभिन्न विभागीय योजनाओं से हुए लाभान्वित
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा मैसमोर इंटर कालेज पौड़ी गढ़वाल के परिसर में नालसा द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, स्वजल विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, जिला पूर्ति विभाग एवं ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आदि ने कैंप लगाकर स्थानीय जनता की समस्याओं का निदान किया । शिविर में मैसमोर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य तरूण चौफीन ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार सेमवाल, जिला पूर्ति कार्यालय से शैलेन्द्र बुडोला, पंचायती राज विभाग से नितिन नौटीयाल, एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अशोक बौडाई ने अपने-अपने विभाग की जानकारी प्रदान की। पैनल अधिवक्ता कुसुम नेगी ने भी घरेलू हिंसा व बह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति पर अपने विचार आमजनमानस के सम्मुख रखें।
