धारचूला में रांथी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

पिथौरागढ़। रांथी के ग्रामीणों ने बिन्यागांव-तवाघाट सड़क का निर्माण कार्य कर रही एक कंपनी पर मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदर्शन कर प्रशासन से कंपनी की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। शुक्रवार को रांथी के ग्रामीण तहसील मुख्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। केशर धामी ने कहा कि एक कंपनी इन दिनों बिन्यागांव से तवाघाट सड़क का निर्माण कार्य कर रही है। जिसमें स्थानीय कई लोग मजदूरी का कार्य कर रहे हैं। लेकिन मजदूरी के नाम पर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है, उन्हें धमकाया भी जा रहा है। उन्होंने कहा सरकार की ओर से तय मजदूरी ही मजदूरों को मिलनी चाहिए। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख को भी ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा अगर मजदूरों का शोषण बंद नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *