राजधानी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की दूसरे दिन भी धूम
देहरादून,
राजधानी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार की दूसरे दिन भी धूम रही। पर्व पर मंदिरों को बहुत संुदर ढंग से सजाया गया। यहां राजधानी के अनेक मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिरों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया और कई मंदिरों में कान्हा के पांडाल भी सजाये गये। इस अवसर पर मंदिरों में नंदलाल को सजाया गया है। मंदिरों की सज्जा भी की गई। वहीं दूसरे दिन भी बाजारों में भी खूब रौनक दिखाई दी और लोग देर शाम तक जन्माष्टमी के लिए खरीददारी करते रहे। इससे पहले जन्माष्टमी की पर दून के मंदिरों में श्रद्धालु कृष्ण के भजनों पर झूमते दिखे। राजधानी के कई मंदिरों में विशेष आरती की गई। कई मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण लीला का भव्य मंचन किया गया। राजधानी के अनेक मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना की गई और कई मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं दूसरी ओर श्री नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा आदर्श मन्दिर पटेल नगर देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव आरंभ किया गया और उत्सव के लिए मन्दिर को आकर्षक लाईटांे से सजाया गया है।
