छात्रों गुटों में फायरिंग से मची हलचल

रुड़की। छात्रों के गुटों के विवाद में फायरिंग की सूचना से पुलिस में हलचल मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस बीच एक गुट ने फायर कर दिया। फायरिंग की सूचना से आसपास के लोगों और पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के दुकानदार और लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि मौके पर फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पायी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। विवाद में फायरिंग की गई या बुलेट से पटाखा छोड़ा गया है इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *