बाल प्रतिभा सम्मान परिषद ने किया आठ शिक्षकों को सम्मानित 

श्रीनगर गढ़वाल। बाल प्रतिभा सम्मान परिषद ने शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले आठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। परिषद के संयोजक अखिलेश चन्द्र चमोला द्वारा विगत 24 वर्षो से यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शिक्षक प्रवेश चन्द्र चमोली, मंजू सेमवाल, डॉ. रमेश दत्त डोभाल, डॉ. शिवराज रावत, जयमाला बिष्ट, रेवत सिंह तड़ियाल, डॉ. लता तिवारी, सुशीला देवी, अम्बिका चमोला को सम्मानित किया गया। राइंका सुमाड़ी के शिक्षक अखिलेश चन्द्र चमोला ऐसे शिक्षक है, जो विगत कई वर्षो से अपने खर्चे पर ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को खुद के प्रयासों से सम्मानित करते है। इसके तहत लक्ष्य कोचिंग संस्थान जनरल विपिन रावत मैमोरियल के सभागार में सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम जीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष चन्द्र वीर गायत्री एवं विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यापार के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी के हाथों जहां मेधावी छात्र छात्राओं को आकर्षक मेडल, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा उनके अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राबाइंका श्रीनगर, नवाखाल, खंडाह, स्वीत, देवलगढ़, मुक्षयाली, सुमाडी, विद्या मंदिर श्रीनगर, सुमाडी, जाख आदि विद्यालयो के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य अवधेश मणि ने कहा कि वर्तमान समय प्रतियोगिता का है। इस तरह के कार्यक्रम से छात्र छात्राओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद के निदेशक अखिलेश चन्द्र चमोला ने कहा कि भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने से पहले स्वयं हमें सन्स्कारवान होना जरूरी है। भावी पीढ़ी को आदर्श वातावरण देना बहूत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *