प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन को बताईं निर्यातकों की दिक्कतें
मुरादाबाद
मुरादाबाद ईपीसीएच, यस और मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन जेपीएस राठौर से मुलाकात की।
यस के नेशनल चेयरमैन नीरज खन्ना के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन को विभाग की तरफ से निर्यातकों को एनओसी जारी करने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। चेयरमैन जेपीएस राठौर ने मुख्य पर्यावरण अधिकारी अमित चंद्रा को निर्यातकों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने जल्द ही मुरादाबाद आकर निर्यातकों की समस्याएं सुनने का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में नीरज खन्ना, अदीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
