जागरूकता अभियान चलाया

पिथौरागढ़। गंगा दशहरा पर्व पर वन विभाग ने जीव-जंतुओं के संरक्षण, संवर्धन के लिए विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को वनों के संरक्षण और गुलदार से बचाव के उपाय बताए। साथ ही वनों के संरक्षण के लिए एकजुटता पर जोर दिया। गुरुवार को वनक्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने एशियन एकेडमी,मानस एकेडमी, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, गंगोत्री गर्ब्याल बालिका इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान वनक्षेत्राधिकारी जोशी ने कहा जंगलों में वनाग्नि की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। विभागीय स्तर से घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है, लेकिन वनों के संरक्षण के लिए सभी को एकजुट कार्य करना होगा, तभी वनों को बचाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से वनों का संरक्षण करने को कहा है। साथ ही गुलदार से बचाव के लिए घरों के आसपास मौजूद झाड़ियों की सफाई करने को कहा है। वनक्षेत्राधिकारी जोशी ने की वनों के संरक्षण और गुलदार की घटनाओं की रोकथाम को लेकर विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *