दो दिवसीय लायंस क्लब का मेला कल से शुरु होगा
चम्पावत। टनकपुर के गांधी मैदान में लायंस क्लब का दो दिवसीय दीपावली मेला कल से शुरू होने जा रहा है। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मोटरसाइकिल, स्कूटी के अलावा कई आकर्षक इनाम भी रखे जाएंगे। लायंस क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को छह से 12 वर्ष आयु के बच्चों का सोलो डांस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 16 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा, टीवी के प्रसिद्ध कलाकार रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। बताया इसके अलावा पुरस्कार वितरण और लकी ड्रॉ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही, मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल व झूले भी लगाए जा रहे हैं।
