दिल्ली-लखनऊ बस से जाना अब होगा मुश्किल
लखनऊ
सहारनपुर रीजन में इस महीने रोडवेज बसों की कमी रहेगी। वजह रीजन की 278 रोडवेज बसें चुनाव के लिए मांग ली गई हैं। इन बसों से पुलिस, मतदान कर्मी और होमगार्डों को भेजा जाएगा। परिवहन निगम ने चरणवार बसों का निर्धारण कर दिया है। जिसके चलते देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की लखनऊ जाना मुशिकल होगा। सहारनपुर रीजन से रोडवेज बसें हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली जाएगी। पंचायत चुनाव में पुलिस और मतदान कर्मचारियों को एक से दूसरी जगह भेजने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया जाएगा। इसको लेकर रोडवेज को हर जिले से डिमांड मिल गई हैं। 13 से 19 अप्रैल तक खतौली डिपो से 16 बसें सहारनपुर-मुजफ्फरनगर जाएगी। 12 से 19 अप्रैल तक खतौली डिपो से नौ बसें सहारनपुर-मुजफ्फरनर जाएगी। इसी तरह से 27 से 29 अप्रैल तक खतौली डिपो की 26 रोडवेज बसें पुलिस और कर्मचारियों को लेकर हापुड़ जाएगी।
