एक ही दिन में 77 संक्रमितों का अंतिम संस्कार हुआ
श्मशान घाटों पर अप्रैल में लगभग पांच गुना ज्यादा शवों के दाह संस्कार हो रहे हैं। बैकुंठधाम भैसा कुंड में कोरोना से पहले रोजाना सामान्य मौत वाले लगभग 20 से 25 शवों का अंतिम संस्कार होता था, 11 अप्रैल को यहां कुल 87 शवों का दाह संस्कार किया गया। इसमें से 37 कोरोना संक्रमित मरीज थे और 50 सामान्य मौत वाले। वहीं, 10 अप्रैल को यहां कुल 85 शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जिनमें 40 कोरोना संक्रमित थे, जबकि 45 शव सामान्य मौत वाले थे। इसी तरह गुलाला घाट श्मशान घाट पर आम दिनों में कोरोना से पहले रोजाना औसतन 4 से 5 शवों का ही अंतिम संस्कार होता था, लेकिन 10 अप्रैल को 48 और 11 अप्रैल को 55 शव यहां पहुंचे। इनमें कुल 47 कोरोना संक्रमित और बाकी सामान्य थे।
