गुरुकुल कांगड़ी विवि की जूडो टीम का चयन

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि में दयानंद स्टेडियम परिसर के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग इंडोर हॉल में विश्वविद्यालय की जूडो टीम का चयन किया गया। जिसमे सार्थक चौधरी को 60 किग्रा भार, ओम नारायण को 66 किग्रा.भार में, कृष्णा चौधरी को 73 किग्रा.भार में, भूपेश राठी को 80 किग्रा. भार में, अनंत पाहवा को 90 किग्रा. भार में और यश पंवार को 100 किग्रा भार में चयनित किया गया। चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. मौहर सिंह मीणा ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासित व्यवहार में बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। इससे पूर्व कार्यवाहक प्रभारी, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग डॉ. शिवकुमार चौहान ने खिलाडि़यों को प्रोत्सहित किया। चयन समिति के सदस्य डॉ. रजुल भारद्वाज ने विचार रखे। चयन प्रक्रिया में बीए, बीपीईएस, एमपीएड पाठयक्रम के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर चयन समिति के सदस्य डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. प्रणवीर सिंह ने किया। डॉ. प्रणवीर सिंह ने बताया कि चयनित गुरुकुल जूडो टीम दो से छह जनवरी को यूनिवर्सिटी फगवाडा में आयोजित होने वाली यूनिवर्सिटी नेशनल जूडो चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *