घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ

सहादत गंज पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को आयुषी गुप्ता निवासी चौपटिया तो दरवाजा ने थाने पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था कि उनके घर में घुसकर अज्ञात चोर ने मोबाइल फोन एटीएम कार्ड पैन कार्ड आधार कार्ड और 2000 रुपये की नकदी चोरी कर ली है। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त राहुल अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल निवासी गुडंबा को मुखबिर की सूचना के आधार पर दोबारा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और नकदी बरामद हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *