महिंद्रा ब्वॉयज दून की टीम बनी फुटबॉल चैंपियन

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कारगिल शहीद मनीष थापा स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिसके फाइनल में महिंद्रा ब्वॉयज देहरादून ने आईडीपीएल ऋषिकेश की टीम को 4-0 से हराया। रविवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कारगिल शहीद मनीष थापा स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल खेला गया। जो आईडीपीएल ऋषिकेश और महिंद्रा ब्वॉयज देहरादून के बीच हुआ। जिसमें महिंद्रा ब्वॉयज ने आईडीपीएल को 4-0 से हराया। जिसके बाद समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 1999 को तीर्थनगरी के मनीष थापा ने अपने अन्य साथियों के साथ ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें वे शहीद हो गए थे। ऐसे अमर शहीदों की याद में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल का आयोजन होना बेहद ही सराहनीय कार्य हैं। मौके पर शहीद मनीष थापा के भाई मुकेश थापा, मनोज थापा, राम थापा, गोपाल, नीरज चौधरी, डीपी रतूड़ी, शिव कुमार गौतम, पूरन बहादुर मल्ल, सुमित पंवार, विकास तेवतिया, गौरव कुकरानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *