बीआरसी हिंडोलाखाल के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण किया

नई टिहरी। ब्लॉक संसाधन केंद्र हिंडोलाखाल के अंतर्गत आने वाले राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पतंजलि गुरुकुलम मुल्यागांव के साथ नक्षत्र वेधशाला में शैक्षिक भ्रमण कर कई प्रकार की जानकारी हासिल की। देवप्रयाग स्थित मुल्यागांव में स्वामी रामदेव की ओर से संचालित पतंजलि गुरुकुलम के विधार्थियों ने राजकीय विद्यालय के छात्रों को अपनी दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पंतजलि गुरुकुलम के छात्राओं ने योगासन, कुश्ती, जुडों कराटे का प्रदर्शन भी किया। शैक्षिक भ्रमण पर आये छात्र नये अनुभव प्राप्त कर रोमांचित हो उठे। राजकीय उच्चत्तर प्राथमिक विद्यालय दुरोगी के छात्रों ने गुरुकुलम पतंजलि में लोक संस्कृति आधारित जागर की प्रस्तुति दी। संकुल प्रभारी शैलेश सयाना ने गुरुकुलम की कक्षा नौ की छात्राओं के साथ गणित के गुर साझा किये। नक्षत्र वेधशाला में टेलिस्कोप सहित प्राचीन धरोहरों को छात्र-छात्राओं ने देखा, और जानकारी जुटाई। शैक्षिक भ्रमण में राजकीय विद्यालय दुरोगी, आमणी, पौसाडा, बिडाकोट, कनफोलाखाल, भादीखाल के छात्रों सहित सीआरसी राकेश कुमार, ज्योति बागड़ी, इंद्र दत्त डोभाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *