ई-पुरस्कार में उत्तर प्रदेश राज्य को देश भर में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा

लखनऊ

प्रत्येक वर्ष पंचायतीराज, मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 24 अप्रैल, 2021 को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों के माध्यम से प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली त्रिस्तरीय पंचायतों को उनके कार्यों के लिए निर्धारित चयन मानकों के अनुसार पुरस्कृत किया जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना, ग्राम विकास को बढ़ावा देना और किसानों के हितों को बढ़ावा देना है।
यह जानकारी निदेशक, पंचायतीराज किंजल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ई-पुरस्कार प्रदेश की पंचायतों द्वारा डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित ई-पुरस्कार में उत्तर प्रदेश राज्य को देश भर में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दीन दयाल पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के अंतर्गत इस वर्ष 02 जिला पंचायतों-हापुड़ व शामली को चयनित किया गया है, जिसमें प्रत्येक को रू0 50 लाख की धनराशि से सम्मानित किया गया जायेगा। 04 क्षेत्र पंचायतों-बर्डपुर जनपद-सिद्धार्थनगर, क्षेत्र पंचायत-नवाबगंज जनपद-उन्नाव, क्षेत्र पंचायत-फिरोजाबाद जनपद-फिरोजाबाद एवं क्षेत्र पंचायत-चमरौन जनपद-रामपुर को चयनित किया गया है, जिसमें प्रत्येक को रू0 25 लाख की धनराशि से सम्मनित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 29 ग्राम पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
निदेशक, पंचायतीराज ने बताया कि नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कार श्रेणी में ग्राम पंचायत-साहबपुर, जनपद-प्रतापगढ़ को चयनित किया गया है। जिसमें रू0 10 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जी0पी0डी0पी0) पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कार श्रेणी में ग्राम पंचायत-कामेट जनपद-इटावा को चयनित किया गया है। जिसमें रू0 05 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बाल मैत्रिक ग्राम पंचायत पुरस्कार के तहत इस पुरस्कार श्रेणी में ग्राम पंचायत-अकबरपुर, जनपद-जालौन को चयनित किया गया है। जिसमें रू0 05 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ये सभी पुरस्कार प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 24 अप्रैल, 2021 ‘‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’’ के अवसर पर वर्चूअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान किये जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *