सुल्तानपुर पुलिस ने दो शराब की भट्ठियां पकड़ीं
रुड़की। मंगलवार रात सुल्तानपुर चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा ने अपनी टीम के सिपाही गंगा सिंह, हमीद खान व सुमन के साथ कच्ची शराब की धरपकड़ को अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो शराब की भट्ठियां पकड़ ली, जबकि अलग-अलग भट्ठी चला रहे आरोपी बंटी व मोहित निवासी भोवापुर (पथरी) पुलिस का देख् मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम को एक जगह से सात लीटर कच्ची शराब व तीन सौ लीटर लाहन के अलावा भट्ठी के सारे उपकरण मिले। दूसरी जगह से भी टीम ने आछ लीटर शराब, ढाई सौ लीटर लाहन व उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।
