खबऊ में नव निर्मित बहुउद्येश्यीय भवन का लोकापर्ण
विकासनगर। ग्राम पंचायत खबऊ में मनरेगा योजना के तहत बनाए गए चकराता ब्लॉक के पहले बहुउद्देश्यीय भवन का लोकार्पण शुक्रवार को किया गया। लोकापर्ण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अन्य ग्राम पंचायतों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। लोकार्पण के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि जौनसार बावर में इससे पहले किसी भी ग्राम सभा मे चार हजार वर्ग फिट का बहुउद्देश्यीय भवन नहीं बना है। लेकिन ग्राम प्रधान सुचिता चौहान ने गांव में यह भवन बनाकर मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा की प्रधान ने बताया कि गांव में कई बार शादी समारोह और अन्य कई सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान बारिश हो जाती थी, जिससे पूरा कार्यक्रम खराब हो जाता था। इसी परेशानी को देखते हुए उनके दिमाग मे यह भवन बनाने का विचार आया और पूरे गांव की मेहनत से आज भवन तैयार है। कहा कि पूरी ग्रामसभा को इसका लाभ मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अन्य ग्राम पंचायतों को भी इससे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान सुचिता चौहान, टीकम सिंह चौहान, अवर अभियंता विभोर अग्रवाल, ,ग्राम विकास अधिकारी अरविंद गौड, स्याणा रतन सिंह, सीता राम, कुंवर सिंह, रणवीर सिंह ,धर्म सिंह, अरविंद सिंह, आनंद सिंह, रघुवीर, रवि राजगुरु, नवीन तोमर आदि मौजूद रहे।
