जन औषधीय केंद्र के कक्ष को बनाया पंजीकरण केंद्र

ऋषिकेश

कोरोना जांच के लिए सरकारी अस्पताल आने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने अलग से जांच की व्यवस्था बनायी है। जन औषधीय केंद्र के कक्ष को पंजीकरण केंद्र बनाया है और उसके पीछे बने लंबे टिन शेड के नीचे जांच हो रही है। अभी तक कोरोना जांच अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी के पास हो रही थी। समीप ही वैक्सीनेशन केंद्र और गेट एक थे। ऐसे में वैक्सीनेशन और जांच कराने वाले लोगों का दबाव बढऩे से अव्यवस्था होती है। दो गज की दूरी की धज्जियां उड़ती है। सुरक्षा कर्मी के मोर्चा संभालने के बाद भी जगह कम होने के कारण व्यवस्था नहीं बन पाती। देर से ही सही अस्पताल प्रशासन ने समस्या का संज्ञान लिया और कोरोना टेस्ट की व्यवस्था अस्पताल परिसर में अलग से कर दी है। अस्पताल भवन के पिछले हिस्से में जहां टीन शेड बना है वहां कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। जगह पर्याप्त होने से यहां दो गज दूरी का पालन हो रहा है। टीन शेड और खुला होने के कारण लोगों को मौसम की मार भी नहीं झेलनी पड़ रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विजयेश भारद्वाज ने बताया कोरोना टेस्ट की व्यवस्था अलग से कर दी गई है, जिससे लोगों को अब सहुलियत मिल रही है। जन औषधीय केंद्र को पुराने कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट लेने का काउंटर पुरानी इमरजेंसी के पास बनाया गया है, ताकि लोग संक्रमितों के संपर्क में नहीं आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *