गोदाम से कीमती लाइट चोरी करने में तीन गिरफ्तार
देहरादून। कारोबारी के गोदाम से कीमती लाइट चोरी करने के आरोप में वसंत विहार थाना पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गई लाइटें बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि चोरी को लेकर विकसित गोयल निवासी इंदिराकॉलोनी ने मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उनके गोदाम इंदिरानगर से चोरों ने 20 हेलोजन लाइट चोरी की। पुलिस ने केस दर्ज कर 24 घंटे के भीतर चोरी की आरोपी नीतू (18) पत्नी दिनेश उर्फ राहुल, सुनील (22) पत्नी सुरदीप साहनी और गुड़िया (18) पत्नी गुड्डू हाल निवासी कांवली रोड गोविंदगढ़, मूल निवासी जिला दरभंगा, बिहार को गिरफ्तार किया है।
