डॉ.भानु को मिला टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड
पिथौरागढ़
एलएसएम कैंपस में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.भानु प्रताप गौतम को प्रदेश सरकार की ओर से टीचर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है। बीते दिवस देहरादून इंटरनेशनल साइंस एवं टेक्नोलॉजी फेस्टिवल में उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कैंपस निदेशक डॉ.हेम चंद्र पाण्डे,डॉ.मंजुल गोंडवाल,डॉ.सरिता कालाकोटी,डॉ.दीपक कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी है।
