माईथान में जन्माष्टमी महाकौथिग में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
चमोली। गैरसैंण के माईथान में रविवार से पांच दिवसीय जन्माष्टमी महाकौथिग प्रांरभ हो गया। कौथिग का विधित उद्धाटन जिपंस एवं विधायक प्रतिनिधि बलवीर रावत ने किया। इस अवसर पर रावत ने मेले को आपसी मेल जोल का अवसर बताते हुये जन्माष्टमी पर हर वर्ष मेला आयोजित करने के लिए मेला समिति का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने मेला समिति को विधायक नौटियाल की ओर से दो लाख की राशि देने की घोषणा की। मेले के शुभारंभ पर स्थानीय कलाकारों कलश यात्रा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर मेले अध्यक्ष हरेन्द्र नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष बलदेव नेगी, जिपंस अवतार पुण्डीर,राज्य आंदोलनकारी हरेन्द्र कंडारी, कुंवर नेगी, महेश जुयाल, महिला सशक्तिकरण अध्यक्ष राधा बिष्ट,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महावीर रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय रावत,कमला देवी, बीपी शर्मा आदि कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मेलार्थी मौजूद रहे। मेला अध्यक्ष हरेन्द्र नेगी का कहना है कि पांच दिवसीय मेले में पांडव नृत्य, आर्मी बैंड, कैंटीन सुविधा, आधार कार्ड बनाने, स्वास्थ्य शिविर, दही- हांडी प्रतियोगिता, प्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों, मंम दल एवं स्थानीय विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत 7 सितंबर को लक्की ड्रा के साथ मेले का समापन होगा।
