भकरौली में युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान
संभल/भकरौली
धनारी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देररात परिजनों ने बगैर कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी।
कस्बा भकरौली निवासी एक युवक रविवार देर शाम कमरे में पहुंचा और रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल झूल गया। जब परिवार की महिला कमरे में गई, तो युवक को फांसी पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुन अन्य परिजन दौड़कर पहुंचे और फंदे पर लटक रहे युवक को आनन फानन में नीचे उतारा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने परिवार में किसी से विवाद होने से इंकार किया है। देर रात परिजनों ने बगैर कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी।
