व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण 18 को
नई टिहरी(
व्यापार मंडल थत्यूड़ का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 18 अक्टूबर को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी की अध्यक्षता मे मुख्य बाजार थत्यूड़ मे संपन्न होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार मंडल थत्यूड़ के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पवार व राजपुर क्षेत्र के विधायक खजानदास होंगे।
