हरीश बने भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष

बागेश्वर

भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने हरीश नगरकोटी को बागेश्वर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नव निर्मित जिलाध्यक्ष नगरकोटी ने कहा कि संगठन को जिले में मजबूत बनाया जाएगा। स्वच्छ और ईमानदार छवि वाले पत्रकारों को निशुल्क सदस्यता दिलाई जाएगी। पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। तहसील स्तर पर भी काम करने वाले पत्रकारों को मान्यता दिलाने का प्रयास होगा। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पत्रकारों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *