संक्रमण ने बढ़ाया विशेष कैंप में बनने वाले डीएल का वक्त
मुरादाबाद
कोरोना संक्रमण एक दो नहीं कई कामों को पीछे धकेल दिया। इसमें कई काम तो शासन स्तर पर तय हुए लेकिन अधिकतर काम कोराना की लहर में कहीं खो गए। महिला सशक्तिकरण महाअभियान में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर जिले में महिलाओं के लिए विशेष कैंप लगाकर उनको डीएल बनवाने के निर्देश दिए। तैयारियां हुई तमाम मशक्कत के बाद मुरादाबाद में 242 महिलाओं के आनलाइन रजिस्ट्रेशन हो गए। इसके बाद सभी को तारीख दी गई लेकिन ये काम चल रहा था कि कोरोना का कहर ऐसे बरपा कि सब काम जहां के तहां रूक गए। संक्रमण की मार के चलते विशेष कैंप में लर्निंग डीएल बनवाने आए तमाम आवेदक अभी डीएल मिलने के इंतजार में हैं।
तीन मार्च को मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के 75 जिलों में एक दिन विशेष कैंप लगाया गया जिसमें मुरादाबाद परिवहन विभाग के आफिस में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं युवतियां डीएल बनवाने अपने अभिभावकों संग पहुंची। एकाकए एक ही दिन में इतनी भीड़ से अव्यवस्था फैली लेकिन उसको जैसे तैसे मेनेज करके पूरा कराया गया। मुरादाबाद में 242 महिलाओं का विशेष कैंप में डीएल के लिए रजिस्ट्रेशन हो गया। स्लाट (तारीख) को लेकर आ रही दिक्कत पर परिवहन अफसरों ने इन विशेष कैंप के आवेदकों को जल्द डीएल दिलाने के लिए तैयारी की लेकिन अभी कुछ लोगों को डीएल मिल ही पाए थे कि कोरोना संक्रमण ने सारे काम पर ब्रेक लगा दिया। वह दिन हैऔर आज का दिन अभी भी विशेष कैंप के सौ से अधिक आवेदक डीएल लेने को अपनी बारी का इंतजार कर रही है। एआरटीओ (प्रशासन) छवि सिंह चौहान ने बताया कि विशेष कैंप में जितनी महिलाओं और युवतियों के रजिस्ट्रेशन हुए उनके लिए काम चल रहा था लेकिन संक्रमण की वजह से मुख्यालय से सारे डीएल से जुड़े कामों पर रोक लगने से काम प्रभावित हो गया। अब धीरे धीरे हालात काबू हो रहे हैं। लर्निंग डीएल के स्लाट 30 जून के बाद से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में काम शुरू होते ही विशेष कैंप के आवेदकों को प्राथमिकता पर मुख्यालय में बात करके पूरो कराने की कोशिश होगी जिससे बचे आवेदकों को डीएल जारी हो जाएं।
