फायरिंग मामले में 50से अधिक लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

बाण गंगा में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में आठ नामजद और 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाण गंगा में एक भूमि पर दो पक्षों में पुरना विवाद चल रहा है। आरोप है कि शानिवार सुबह एक पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। इसका पता चलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसआई महेंद्र सिंह पुंडीर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *