अलग अलग गांव से दो युवतियों की गुमशुदगी हुई दर्ज
हरिद्वार
पथरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से दो युवतियां बिना बताए घर से लापता हो गई। दोनों युवतियां के परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि दो युवतियों की गुमशुदगी की तहरीर आई है दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। दोनों मामले की जांच की जा रही है। युवतियों की तलाश जारी है।
