रेरी गांव में नशेबाज ने संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाई*
कानपुर देहात|
थाना क्षेत्र के गांव रेरी में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रेरी गांव निवासी प्रताप पॉल पुत्र अमरनाथ (45) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली पत्नी सरस्वती ने बताया कि उनका पति शराब पीकर विवाद करने लगा जिसकी सूचना 112 पर दी लेकिन 112 पहुँचने पर मौके से भाग निकला था मंगलवार सुबह परिजनों ने देखा तो कमरे में उसका शव छत पर लगे कुंदे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे दारोगा राजीव कुमार मौके पर पहुँचे शव नीचे उतारकर मर्चरी भेजा। । दारोगा ने प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का बताया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होने की बात कही।
