टेम्पो की चपेट में आने से युवक घायल

जौनपुर

शाहगंज सबरहद उजरौटी गांव निवासी युवक अपने घर के समीप खड़े होकर बात करते समय टेम्पो की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। उक्त गांव निवासी 20 वर्शीय सतीश राजभर   पुत्र सुबेदार राजभर घर के बाहर खड़े होकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इस बीच चालक ने टेम्पो घुमाते समय चपेट में ले लिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक टेम्पो लेकर भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *