नशे में उत्पात मचा रहा व्यक्ति गिरफ्तार
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा सार्वजनिक स्थानों में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमेश्वर पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को सोमेश्वर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान ग्राम जाल धौलाड़ निवासी गिरीश चंद्र पांडे पुत्र भुवन चंद्र पांडे को शराब के नशे में उत्पात मचाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धारा- 81 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की लोगों से अपील की।
