पेट्रोल-डीजल के महंगे दाम को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन  

विकासनगर

पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को रसूलपुर स्थित पेट्रोल पंप पर सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के कई राज्यों में हुए उप चुनाव के बाद सरकार ने पेट्रो पदार्थों के दाम कुछ कम किए हैं, लेकिन यह सब ऊंट के मुहं में जीरे के समान है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि का असर देश की आम जनता पर पड़ रहा है। हर वर्ग महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है। गरीब से लेकर अमीर तक की रसोई के बजट में कमी हुई है। गरीब वर्ग के घर में दो वक्त का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने वालों के सामने भूखे रहने का संकट पैदा हो गया है। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि देश भर देश भर में जनता से संबंधित मसलों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार देश की जनता को बांटने का काम कर रही है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा के उपयोग के सामान के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हो गई है। अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली सरकार ने आम आदमी के मुहं से दो वक्त का निवाला ही छीन लिया है। उन्होंने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए तीन मुख्यमंत्री बदले। कहा कि देश की जनता को महंगाई और अन्य परेशानियों से निजात दिलाने का काम सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने की राहत उत्तराखंड से ही खुलेगी। विधान सभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन होगा। प्रदर्शन करने वालों में फुरकान अहमद, देवेंद्र पासी, रिंकू कन्नौजिया, हर्षुल शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, विकास शर्मा, यासीन मिर्जा, संजय जॉन, अशोक, नसीम, जमशेद अहमद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *