डीएम ने दिलाई युवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई
चम्पावत।
डीएम विनीत तोमर ने युवाओं को शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं और अन्य लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने की अपील की। बुधवार को गोरलचौड़ मैदान में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया। डीएम विनीत तोमर ने युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी करना हर भारतीय का कर्तव्य है। इसके लिए उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने को कहा। उन्होंने बताया कि आगामी 30 नवंबर तक मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान चल रहा है। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने को कहा। कार्यक्रम में तहसीलदार ज्योति धपवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ.एमपी जोशी, हरीश जोशी, जसवंत खड़ायत, महेंद्र बोहरा आदि मौजूद रहे।
