विश्व एड्स दिवस पर जगरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

ऋषिकेश।

श्री देव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से विश्व एड्स दिवस पर जगरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को एमएलटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो पंकज पंत ने कहा कि जागरूकता ही एड्स से बचाव हो सकता है। इस दौरान मेडिकल टेक्नोलॉजी विभाग के समन्वयक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने कार्यक्रम में अनुपस्थिति के चलते ऑनलाइन माध्यम से मेडिकल टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग की प्रवक्ता शालिनी कोटियाल ने एड्स से बचाव के उपाय बताए। क्विज प्रतियोगिता में अव्वल रहे राशि, राहुल, नारायणी, अमितेश, नेहा, मोनिका, मयंक, रिया को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर श्री देव सुमन विवि के कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी ने कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *