सपनों की उड़ान में दिखा नौनिहालों का हुनर
विकासनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विकासनगर ब्लॉक के सभी संकुलों में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता के तहत नौनिहालों ने अपनी कल्पनाओं को उकेरने के साथ ही हुनर का प्रदर्शन किया। गुरुवार को विकासनगर संकुल की प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय चिरंजीपुर में संपन्न हुई। सीआरसी सरदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना है। प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिताओं के तहत सपनों के चित्र में अदिति प्रथम, शिवाशा द्वितीय, अंकिता तृतीय, कविता पाठ में शमशीदा प्रथम, प्रतिज्ञा द्वितीय, अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। सपनों की दौड़ में सना प्रथम, विपिन द्वितीय, ऋषिका तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग सपनों की दौड़ में मनप्रीत प्रथम, देवी द्वितीय, रवीना तृतीय, कविता पाठ में मनप्रीत कौर प्रथम, देवी दूसरे स्थान पर रहीं। सपनों के चित्र में रवीना और अंशिका ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सपनों के नृत्य प्रतियोगिता में प्रावि चिरंजीपुर ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय विकासनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। रुद्रपुर संकुल की जूनियर हाईस्कूल केदारावाला में प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। शैक्षिक नाटक में जूनियर हाईस्कूल स्कूल रुद्रपुर प्रथम, जूनियर हाईस्कूल केदारावाला द्वितीय, समूह गान में प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर, जूनियर हाईस्कूल रुद्रपुर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बालूवाला और जूनियर हाईस्कूल केदारावाला दूसरे स्थान पर रहे। सपनों की दौड़ में आरिफ, जान्हवी प्रथम, आरुषि, शगुन पाल द्वितीय, सपनों के चित्र में आरिफ, आदित्य प्रथम, दीपांशु, महक दूसरे स्थान पर रहे। बाड़वाला संकुल की प्रतियोगिता के तहत सपनों की दौड़ में नवीन, ईशु चौहान प्रथम, अनिकेत, अंकित द्वितीय, वंश, तनु तीसरे स्थान पर रहे। जीवनगढ़ संकुल की प्रतियोगिता के तहत सपनों की दौड़ में साहिल, नीलम चौहान प्रथम, अनस, दिव्या तोमर दूसरे स्थान पर रहे। जमनीपुर संकुल में सपनों की दौड़ के तहत अक्षित, नैना प्रथम, अनस, आयशा द्वितीय, सपनों के चित्र में शिवम, सानिया प्रथम, लवली, कनिका द्वितीय और आलिया तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान संजय प्रजापति, मनोज राठौर, सत्येंद्र रावत, दिग्विजय बेधड़क आदि मौजूद रहे।
