प्लेसमेंट ड्राइव में 4 छात्रों के चयन का दावा
रुड़की। क्वांटम यूनिवर्सिटी के बीटेक सीएसई के छात्रों के लिए विप्रो कंपनी ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। जिसमें चार छात्रों का चयन का दावा किया गया। छात्र अपूर्व गुप्ता, कीर्ति भारद्वाज, अंकेश कुमार मोनू और सिकंदर कुमार पंडित विप्रो का हिस्सा बने। कीर्ति भारद्वाज ने कहा मैं साक्षात्कार के दौरान घबराई हुई थी परन्तु मुझे खुद पर भरोसा भी था। वह विप्रो का हिस्सा बनकर और पेशेवरों के साथ काम करने के लिए बहुत खुश हैं। अंकेश कुमार मोनू ने चयन का श्रेय विश्वविद्यालय और संकाय सदस्यों को दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि हमारे शिक्षक और स्टाफ सदस्य छात्रों की रोजगार क्षमता और उद्यमशीलता कौशल को समृद्ध करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। संस्थान प्री-प्लेसमेंट ग्रूमिंग क्लासेस वर्कशॉप प्रदान करते हैं और उद्योग के पेशेवरों द्वारा महत्वपूर्ण अतिथि-व्याख्यान आयोजित करते हैं।
