दिल्ली में कुछ इलाकों में हुई तेज बारिश, जलभराव के कारण हुई भारी जाम

नयी दिल्ली।

दिल्ली में मंगलवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। विभाग ने कहा कि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और शाम तक दक्षिणी हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *