धन सिंह ने नौगांव व गणेश गोदियाल ने भटकोट में किया मतदान
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी डा. धन सिंह रावत ने धर्मपत्नी डा.दीपा रावत के साथ नौगांव बूथ पर मतदान किया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अपने बेटे कुलदीप गोदियाल, बेटी कल्पना गोदियाल के साथ भटकोट बूथ पर मतदान किया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों व उनके परिजनों में मतदान को लेकर उत्साह रहा। सोमवार को मतदान के दौरान डा. धन सिंह और गणेश गोदियाल ने अपने समर्थकों के साथ पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान का जायजा भी लिया। उन्होंने लोगों से अपने मत का उपयोग करने की अपील भी की।
