शार्ट शर्किट से लगी आग, फसल जलकर खाक

काकोरी लखनऊ —-
विकासखंड काकोरी के भलिया गांव में खेत में लगे बिजली के खम्बे से बंधे तारों में शार्ट शर्किट से निकली चिंगारियों से गेहूं के खेत मे आग लग गयी।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10:00 बजे हजारी रावत के खेत में लगे बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से नीचे गिरी चिंगारी से आग ने पूरे खेत के साथ साथ बगल में चंद्रिका के खेत को भी अपने आगोश में ले लिया। हवा तेज होने के कारण इस आग ने धीरे-धीरे इतना विकराल रूप ले लिया कि अगल-बगल के खेत भी इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर फैलती विकराल आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड को सूचना करने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और खानापूर्ति की। इस अग्निकांड में किसानों की लगभग 5 बीघा पकी फसल जलकर नष्ट हो गयी जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *