बम बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

 

चमोली। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के शिवालय और मठ मंदिर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। नगर के सांकरी, मुख्य बाजार, संगम सहित उमा माहेश्वर आश्रम में लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान कई मंदिरों में लोगों ने विल्व पत्र भी भगवान शिव को अर्पित किए। बैनोली के शैलेश्वर महादेव, सिमली के तटेश्वर, लंगासू के वशिष्ठेश्वर, जलेश्वर महादेव, बगोली के बगलेश्वर सहित मैखुरा, सिलंगी, गोमती प्रयाग, सोनला के गंगेश्वर महादेव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *