नाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सभासद ने की शिकायत

अल्मोड़ा

पालिका सभासद मनोज जोशी ने तल्ला खोल्टा के सुनारीनौला के पास लोनिवि के तहत हो रहे नाला निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि इसमें घटिया पत्थर लगाए जा रहे हैं। इस मामले में विभाग के अधिकारियों का ध्यान दिलाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे स्थानीय जनता में भी रोष है। उन्होंने मामले की जांच नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर सभासद अमित साह, अर्जुन बिष्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *