मेरठ : ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

मेरठ
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया और जमकर पीटा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
रौनकपुरा निवासी सितारा देवर मोनू के साथ बाइक पर खुशहालनगर आई थी। वापस लौटते समय बाइक पर बंधे थैला बराबर से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। इसी दौरान सितारा बाइक से नीचे गिर जा गिरी और ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर हंगामा हो गया। ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *