एसडीएम नकुड़ ने लॉकडाउन का पालन न करने वालों को सिखाया सबक, करायी उठक बैठक’

सहारनपुर

जिले में कल ज़िलें की समस्त पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिये सख़्ती के साथ पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया था, इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नाप्पा एवं एसपी सिटी राजेश कुमार ने नगर में मोर्चा संभाला हुआ था, पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर बिना वजह घूम रहें लोगों को लॉकडाउन का पाठ भी पढ़ाया था और साथ ही दोबारा नजर आने की चेतावनी भी दी थी, आज उसी सख्ती का असर दिखा, लोग घरों से कम निकलें, जिन्हें आवश्यक कार्य है वही आज सड़क पर निकले हैं और उन सबसे भी पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस संदेश भी प्रसारित कर रही है हैं, जिसमें कल नगर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत व गागलहेड़ी प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय, देहात प्रभारी उमेश रोरिया, चिलकाना प्रभारी बबलू सिंह सहित जनपद के अन्य सभी थानेदार भी अलाउंसमेन्ट के माध्यम से लोगों जागरूक करते नजर आये और लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की गुजारिश की गयी, वहीं आज एसडीएम नकुड़ ने पुलिस बल के साथ लॉकडाउन नहीं माननेवालों को कान पकड़ उठक-बैठक करायी, पुलिस को अधिक सख्ती बढ़ा देनी चाहियें, ऐसे लोगों को यही सजा मिलनी चाहियें, यह ऐसे लोग है जो कोरोना दूत है यह लोग कोरोना को बढ़ाने में मदद कर रहें है ना इन्हें अपनी चिंता न ही परिवार की, ऐसे लोगों पर आपदा प्रबंधन के तहत कार्यवाही होनी चाहियें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *